• July 18, 2023

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने मनाया हरेली तिहार

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने मनाया हरेली तिहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के प्रधान कार्यालय में हरेली तिहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। हरेली के अवसर पर बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन चिला एवं गुलगुला भजिया का लुफ्त उठाया। छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार पर बैंक अध्यक्ष ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही किसान भाईयों के लिए अच्छी फसल पैदावार की कामना की। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र रामटेके, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस. के. निवसरकर, दीनबंधु ठाकुर, एस. पी. वाहने, धीरेन्द्र देवांगन सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

 


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…