• February 13, 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न

बेमेतरा 12 फरवरी 2023-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन आज रविवार 12 फरवरी 2023 को किया गया। बेमेतरा जिले में सवेरे 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित प्रारंभिक सामान्य ज्ञान परीक्षा में 3292 में से कुल 2379 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे एवं 913 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक (एप्टीट्यूड टेस्ट) कौशल परीक्षा आयोजित किया गया जिसमे 2346 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 946 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिला बेमेतरा अंतर्गत इस परीक्षा हेतु कुल 3292 अभ्यर्थी ने परीक्षा फॉर्म भरे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा हीरा गवर्ना को सम्पूर्ण परीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

नोट – बेमेतरा से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें, योगेश तिवारी, परपोड़ा फोन नंबर 94255 64553, 6265 741 003


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…