- September 5, 2025
देवरबीजा पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रार्थी हरीष चौहान उम्र 28 साल साकिन कारेसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा ने लिखित आवेदन पेश पर से 12 चक्का टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक सीजी 22 सी. 9977 का चालक फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में अपराध क्रमांक 00/2024, धारा छ.ग. कृषक पशु परि, अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10. पशुओं की प्रति कुरता का निवारण अधिनियम 1960 की बारा 11,छ.ग. पशुओं का परिवहन अधिनियम 1978 की धारा-46,47,47सी, 48,49 ए. 50,54(1)(2)(3),55 ए. धारा सदर का अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर की सूचना से संदही आरोपीगण 01. जगदीश मेहरा उम्र 27 साल 02. मोहम्मद सानू उम्र 32 साल 03, राजू उर्फ कृष्णा खांडे 35 साल मिलने पर पुछताछ में पता चला कि मवेशी को कत्ल खाना ले जाने के लिये ट्रक मे भरे थे कत्ल खाना महाराष्ट्र ले जाते समय ग्राम कंदई से मोतेसरा सड़क किनारे ट्रक फस गया, ट्रक को निकालने का प्रयास किये ट्रक नहीं निकलने पर ट्रक में भरे 32 नम बछड़ो मवेशी में से 26 नग बछड़ा मवेशी जीवित था एवं 06 नग बछड़ा ट्रक के अंदर मृत हो गया था जिसे ट्रक से निचे उतारकर सड़क किनारे फेक कर भाग जाना अपराध स्वीकार करने एवं साक्ष्य पाये जाने से पूर्व में आरोपीगण 01. जगदीश मेहरा 02. मोहम्मद सानू 03. राजू उर्फ कृष्णा खांडे 04. वाहन स्वामी मुकेश यादव, 05. विकाश उर्फ विक्की घृतलहरे के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था
*उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर एवं देवरबीजा चौकी स्टाफ को प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की पता साजी में लगाया गया।
*प्रकरण में फरार आरोपी की पता साजी के दौरान* आरोपी छन्नू उर्फ राजकुमार घृतलहरे पिता स्व० परदेशी घृतलहरे उम्र 50 साल साकिन मौहा मढ़वा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.09.2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक विजय साहू, आरक्षक प्रवीण वर्मा, रामगोपाल निषाद, गजानंद पटेल सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,




