• April 17, 2023

बिरनपुर में पटरी पर जिंदगी, हिंदू-मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा कायम-कहा यह हमेशा बने रहेगा

बिरनपुर में पटरी पर जिंदगी, हिंदू-मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा कायम-कहा यह हमेशा बने रहेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बिरनपुर में आज शाम शांति समिति की दूसरी बैठक आयोजित*

*कलेक्टर, एसपी सहित संगठन प्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन बैठक में हुए शामिल*

*कलेक्टर और एसपी ने की आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा व सद्भावना के साथ मानने की अपील*

*शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का दिया आश्वासन*

*दोनों पक्षों के लोगों नें एक दूसरे को गले लगाया*

बेमेतरा। जिला के साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में आज शांति समिति की दूसरी बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री पी. एस. एल्मा और पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलीसेला ने सगंठन प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों को आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा व सद्भावना के साथ मानने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोगों को आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहना हैं। गांव में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करना है और गांव की स्थिति पहले जैसे सामान्य हों सके इसके लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्रामवासियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा की पिछली घटनाओं को भूलते हुए सभी मतभेदों को आपस में बैठकर सुलझाना है। कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में आगे भी सामाजिक सद्भावना-आपसी भाईचारे के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने समाज प्रमुखों से कहा “बिरनपुर की घटना में शांति भंग करने में जो भी व्यक्ति शामिल हैं, उन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणजनों को शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में डीआईजी पारुल माथुर
अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर सहित समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे

*शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ग्राम प्रमुखों नें निम्नलिखित निर्णय लिए l*
1.बिरनपुर गांव के अंदर की बेरिकटिंग को हटाने का निर्णय लिया गया ताकि गांव के भीतर लोग अपने दैनिक क्रियाकलापो को सुचारु रूप से संचालित कर सकें |
2. गांव के प्रवेश स्थल पर बेरीकेटिंग रहेगी जिस पर पुलिस तैनात रहेगी, बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा |
3. मंदिर में पूजा पाठ पूर्व की भांति होंगी एवं मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे |
4. गांव में पुलिस पेट्रोलिंग होती रहेगी |
5. ग्रामवासियों द्वारा निर्णय लिया गया की सभी लोग आपस में प्रेम भाव से मिलजुलकर रहेंगे

*दोनो पक्षों के लोगो ने मिलाया एक दूसरे के साथ गला*
शान्ति समिति की बैठक में समाज प्रमुखों नें कहा की हम सभी लोग लंबे समय से एक साथ रह रहे हैं। पर्व त्यौहार भी साथ में मनाते रहे हैं, हम मतभेदों को साथ में बैठकर सुलझाएंगे और यह प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न ना हो। समाज के प्रमुखों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा अब सभी भाईचारे के साथ रहेंगे। बैठक में एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला जब दो पक्षों के लोगो में पिछली बातो को भूलते हुए आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के साथ गला मिलाया। जिला प्रशासन के अपील के बाद दोनों पक्षो के लोग भाव विभोर हों गए और अपने पुराने समय को याद करते हुये उनके गले रुंध गए, उनके आँखों में आंसू आ गए और दोनों पक्षों के लोगों नें एक दूसरे को गले लगा लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुवात करेंगे | बिरनपुर में पहली बैठक में मिलजुलकर निर्णय लिया गया था कि सभी मिलजुलकर शांति से रहेंगे। जिसका सकारात्मक परिणाम द्वितीय बैठक में देखने को मिला।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास में सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विवेकानंद…
दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा…