• April 18, 2023

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने एसडीएम ने ली सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने एसडीएम ने ली सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने एसडीएम ने ली सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक

बेमेतरा-अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेमेतरा सुरुचि सिंह द्वारा बीपीआरसी जनपद में समाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के संबंध में सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में सुपरवाइजर और प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं पर बारी-बारी से चर्चा किया गया और निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बेमेतरा अनुविभाग में सर्वेक्षण कार्य तेजी से चल रहा है और 70 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। समीक्षा बैठक में जिन सुपरवाईजर का सर्वे कार्य 40 प्रतिशत या उससे कम है उनको सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। बैठक में तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ एवं बीईओ उपस्थित थे। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में बेमेतरा जनपद पंचायत लगातार ट्रबल शूटर टीम के रूप में कार्य कर रहा है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…