• April 18, 2023

3226 शिक्षित बेरोजगारों ने 2500 रुपए भत्ता के लिए किया ऑनलाइन आवेदन

3226 शिक्षित बेरोजगारों ने 2500 रुपए भत्ता के लिए किया ऑनलाइन आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में अब तक 3226 शिक्षित बेरोजगार युवा/युवतियों ने किया ऑनलाइन आवेदन
बेमेतरा-प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों को आर्थिक मदद करने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना 2023 चलाया जा रहा है और ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। बेरोजगारी भत्ता मिलने से अभ्यर्थी अपने पढ़ाई एवं अन्य खर्चां मे इस राशि का उपयोग कर सकेंगे। इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह एक निश्चित राशि बेरोजगारी भत्ते के रुप में दिया जाएगा। जिले में 01 अप्रैल 2023 से अब तक 3226 युवा एवं युवतियों ने बेरोजगारी भत्ता हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है जिसमें 2844 अभ्यर्थी का दस्तावेज सत्यापन किया जा चुका है। इसी क्रम में तहसील बेमेतरा के ग्राम बैजलपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सोमवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन शिविर में 11 युवा एवं युवतियों ने दस्तावेज सत्यापन करवाया। बैजलपुर में दस्तावेजों का सत्यापन प्राचार्य श्री संजय शर्मा एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा किया गया। दस्तावेज सत्यापन के लिए आए युवा एवं युवतियों में देवा राम साहू, प्रदीप साहू, ओमकार भारती, चेतन निर्मलकर, अजय साहू, गोमती साहू, तिरेन्द्र, मुकेश सहित अन्य युवा शामिल हैं। इन युवाओं ने बताया कि सभी ने ऑनलाइन के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ समय बाद वेबसाइट एवं दूरभाष के माध्यम से भी दस्तावेज सत्यापन करवाने हेतु स्थान व समय बताया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत मारो में 2.32 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत मारो में 2.32 करोड़ के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पंचायत मारो में विकास की गति बढ़ाने के लिए नागरिक सुविधाओं के विस्तार…
संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान : बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ सर्वे, मोतियाबिंद और चश्मे की जांच

संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान : बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ सर्वे,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बेमेतरा विकासखंड में संपूर्ण नेत्र…
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल…