• February 17, 2023

रंग महोत्सव जैसे आयोजन से ग्रामीणों का कला के प्रति सम्मान का भाव साफ झलकता है :- सांसद विजय बघेल

रंग महोत्सव जैसे आयोजन से ग्रामीणों का कला के प्रति सम्मान का भाव साफ झलकता है :- सांसद विजय बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा, विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरिया में छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 48 घंटो तक अविरल दो दिवसीय रंग महोत्सव व मड़ाई मेला आयोजित हुआ । इस आयोजन में प्रदेश भर से आए 3000 कलाकारों ने अपनी कला की छटा बिखेरी । इस अवसर पर सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि, किसान नेता योगेश तिवारी व पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के भव्य आयोजन से ग्रामीणों की कला के प्रति सम्मान का भाव साफ झलक रहा है । कलाकार सम्मान के भूखे होते हैं, ना कि धन दौलत के । ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजनों से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है । उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।

बोरिया के ग्रामीणों की अथक मेहनत के बदौलत यह आयोजन संभव

किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसमें 48 घंटे तक लगातार प्रदेशभर से आए 3000 कलाकारों में अपनी कला का प्रदर्शन किया । बोरिया के ग्रामीणों की अथक मेहनत की बदौलत यह कार्यक्रम संभव हो पाया है । आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत भारतीय संस्कृति प्राचीन से आधुनिक समय तक कला रूपों, साहित्य एवं वास्तुकला के मुख्य पहलुओं को समायोजन है। रंग महोत्सव में रंगमंच परंपराओं की स्वर्णिम झलक है । इस महोत्सव में नाटकों और सांस्कृतिक प्रदर्शनियों का भव्य आयोजन है । बोरिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह आयोजन अनूठा व सराहनीय है ।

छत्तीसगढ़ माटी पुत्र के सम्मान से सम्मानित हुए किसान नेता

इस अवसर पर अतिथि सांसद विजय बघेल व पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले की ओर से किसान नेता योगेश तिवारी को छत्तीसगढ़ माटी पुत्र के सम्मान से सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि किसान नेता योगेश तिवारी के द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए गए थे। उस समय युवाओं की टीम गठित कर बेमेतरा विधानसभा के हर गांव में सैनिटाइजेशन किया गया  था । इसी प्रकार कोरोना मरीजों को जरूरत की वस्तुएं निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी ।  ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन समेत अन्य सराहनीय कदम उठाए गए थे । कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में

दो दिवसीय बोरिया रंग महोत्सव एवं मड़ई मेला
अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार टंडन, उपाध्यक्ष मुक्तारन कोसरे, आत्माराम बघेल सचिव, हेवेंद्र कुर्रे भुपेंद्र चाणक्य टुमन जांगड़े भगवान दास टंडन भोज बंजारे राजकुमार कुंडु बी एन बोरिया सुश्री अमृता बारले जेवेंद्र कुर्रे चेतन बघेल सुरज बघेल राजेश देशलहरे,डागेश्वर कोसले कैलाश टंडन देवेंद्र टंडन, ललित टंडन,तोपसिंग जसवंत टंडन जागेश्वर कुर्रे बुधारू बंजारे सहित प्रमुख लोगों उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003

 


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…