• September 9, 2025

आईटीआई बेरला में सुजुकी मोटर्स गुजरात का प्लेसमेंट कैंप 16 सितम्बर को

आईटीआई बेरला में सुजुकी मोटर्स गुजरात का प्लेसमेंट कैंप 16 सितम्बर को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेरला, जिला बेमेतरा में सुजुकी मोटर्स गुजरात कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता 10वीं में 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। पात्रता के अनुसार केवल पुरुष अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2018 से 2025 तक एससीवीटी एवं एनसीवीटी दोनों प्रकार से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।
कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, पेंटर जनरल, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल, वायरमैन, इलेक्ट्रो-मैकेनिक, मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक ऑटोमोबाइल तथा मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के अभ्यर्थियों को रोजगार अवसर प्रदान किए जाएंगे। नियुक्ति सुजुकी मोटर्स गुजरात के हंसराजपुर प्लांट में होगी, जहां चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,300 प्रति माह (सीटीसी) वेतनमान के साथ यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, सब्सिडाइज्ड कैंटीन एवं डॉर्मिटरी जैसी सुविधाएं तथा अवकाश नीति के अनुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में शासकीय एवं निजी दोनों प्रकार के आईटीआई संस्थानों से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…