• February 20, 2023

स्कूली बच्चों को टीबी रोग के लक्षण एवं बचाव की दी गई जानकारी

स्कूली बच्चों को टीबी रोग के लक्षण एवं बचाव की दी गई जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्कूली बच्चों को टीबी रोग के लक्षण एवं बचाव की दी गई जानकारी

बेमेतरा -कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बेमेतरा जिले के स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा स्कूल के बच्चों को टीबी रोग की जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चों में जागरूकता आए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश लाल टंडन के मार्गदर्शन में जिला क्षय अधिकारी बेमेतरा डॉ. के.डी.साहू एवं खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ डॉ. एम.एम. रजा के द्वारा 16 फरवरी को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संबलपुर एवं 17 फरवरी 2023 को ललित विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल नवागढ़ में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री प्रमोद साहू के द्वारा टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया साथ ही बच्चों को शासन के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों को क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रोत्साहित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि अगर आपके घर के आस पास किसी व्यक्ति को लगातार खांसी और बुखार आ रहा है तो उसे सरकारी अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करें और उसकी जांच अवश्य करवाएं। टीबी रोग की समस्त जांच और दवाइयां शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…