• February 21, 2023

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

बेमेतरा 20 फरवरी 2023-कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार को जिले के शहरी सहित दूर दराज के गांवों से आये आम नागरिकों की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। कलेक्टोरेट परिसर के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल के दौरान तहसील बेमेतरा के ग्राम ढोलिया निवासी संतोष तिवारी ने ग्राम के गौठान, तालाब, शासकीय स्कूल एवं गांव के गली में हुए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम पिपरिया निवासी गीतांजलि साहू ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र को नवीनीकरण करने हेतु आवेदन दिया। तहसील बेरला के ग्राम सोंढ़ निवासी मोहित यादव ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बिक्री की राशि का भुगतान किये जाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम पंचायत नांदल की सरपंच चंद्रिका साहू ने ग्राम के शासकीय भूमि (गोठान) में हो रहे अतिक्रमण में रोक लगाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम भुरकी निवासी रुपा गायकवाड़ ने घर के उपर से जा रहे तार को हटाने के संबंध में आवेदन दिया।
इसी तरह जनचौपाल में काबिज भूमि आवंटन करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, शौचालय निर्माण की राशि प्रदाय करने, नामान्तरण करने, सीमांकन करने, ज्यादा बिजली बिल आने की समस्या के निराकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन दिया। जनचौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर ने नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें निराकृत करने का आश्वासन दिया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…