• September 10, 2025

मातापारा नवागढ़ में बिजली का अनाप शनाप बिल, ग्रामीण हलाकान

मातापारा नवागढ़ में बिजली का अनाप शनाप बिल, ग्रामीण हलाकान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

माता पारा नवागढ़ के निवासी ने बताया कि पूर्व में उनका बिजली बिल 50 रुपए आता था ,जो कि अब 1840 रुपए आया है उनका कहना है कि एकल बत्ती कनेक्शन में जो नया मीटर लगाए हैं उसमें सुधार होना चाहिए त्रुटि पूर्ण जो बिल आए हैं उनकी जानकारी लेकर सुधार होना चाहिए शासन प्रशासन से उन्होंने कहा कि उनके यहां अभी भी पुराना मीटर ही लगा हुआ है, फिर भी बिल किस प्रकार से ज्यादा आया इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है।

त्रिवेणी जो कि नवागढ़, खैरी ग्राम जिला बेमेतरा की निवासी है, बताया कि बिजली बिल जो पूर्व में 80 रुपए आता था, वह अब नया मीटर लगने पर 1080 रुपए आया है, वह इस बिल को पटाने के लिए बहुत ही चिंतित है, उन्हें गुजारे के लिए परिवार का कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा ,वह अकेले रहती हैं, पूरा परिवार होने के बावजूद उन्हें परिवार वालों ने अलग रखा हुआ है, उनका कहना है रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही हैं ,इतना अधिक बिल नहीं जमा कर सकती,क्या करूं,

संतोष कुमार साहू ग्राम पेंड्री नवागढ़,जिला बेमेतरा निवासी ने बताया कि पहले उनका एकल बत्ती कनेक्शन में 40-50 रुपए तक बिल आता था, अब जो बिल आया है 2440 रुपए है, और वह भी नया मीटर लगा हुआ है, ऐसा गांव में कई लोगों का बिल बहुत अधिक आया है, जिसको लेकर गांव के लोग बहुत ज्यादा चिंतित है, गांव के लोगों ने जानकारी दी कि ना ही वहां मीटर रीडिंग करने बिजली विभाग से कोई कर्मचारी आता है,ना ही मीटर की कभी जांच होती है,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…