• April 9, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): विलोपन पूर्व दावा-आपत्ति हेतु सूचना जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): विलोपन पूर्व दावा-आपत्ति हेतु सूचना जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में शामिल ऐसे हितग्राही, जिनकी स्वीकृति विभिन्न कारणों से संभव नहीं है, उनके नाम विलोपित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जानकारी के अनुसार, सूची में ऐसे हितग्राही शामिल हैं जिनके मामलों में पलायन, आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, भूमि विवाद, अथवा हितग्राही की मृत्यु एवं नॉमिनी का अभाव जैसी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे प्रकरणों में नाम विलोपन की कार्रवाई प्रस्तावित है।
विलोपन से पूर्व संबंधित हितग्राहियों को अवसर प्रदान करते हुए कार्यालय जनपद पंचायत बेरला द्वारा दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। यह सूची जनपद पंचायत बेरला के सूचना पटल, संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना फलक तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।

दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि 09 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति अथवा परिवार कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत बेरला कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित हितग्राही को स्थायी पलायन या अनिच्छुक मानते हुए उनका नाम सूची से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित हितग्राही की होगी। साथ ही, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…