• January 28, 2023

परपोड़ा में मना गणतंत्र दिवस, भारत माता, विवेकानंद, छग महतारी की वेशभूषा धरे बच्चों ने मन मोहा

परपोड़ा में मना गणतंत्र दिवस, भारत माता, विवेकानंद, छग महतारी की वेशभूषा धरे बच्चों ने मन मोहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

सरस्वती शिशु मंदिर, परपोड़ा मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम मे विशेष रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक सुनील सिंह राजपुत शंकर (परेटने) साहू, मनहरण वर्मा द्वारा सुबह 7.30 बजे प्रभात फेरी के लिये बच्चों की रैली गाँव के मुख्य मार्ग से निकालकर जगह जगह पर बच्चों का समस्त ग्रामवासियों ने स्वागत किया गया।

इसमें विशेष आकर्षण  का केंद्र स्वामी विवेकानंद (केशव शर्मा), भारत माता जानदी निषादा, छत्तीसगढ़ महतारी (देवकी), महात्मा गाँधी ( यशवंत), सरस्वती माता ( माधुरी) बिरसामुंडा ( डागेश) की भूमिका निभा रहे बच्चों को गाँव वालो का बहुत ही स्नेह अशीर्वाद मिला।

प्रभात फेरी के कार्यक्रम के उपरांत संयोजक  सुनील सिंह राजपूत, शंकर साहू, मनहरण वर्मा, अरविंद सिंह, ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों का सांस्कृतिक, नृत्य, राउत नाचा, गीत, कविता का प्रस्तुतीकरण सरस्वती शिशु मंदिर परपोड़ा के बच्चों द्वारा किया गया।विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रमुख श्री योगेश तिवारी (किसान नेता’ पंच-तेजराम साहू, तुमनाथ साहू, मोहित साहू, जय साहू कमल साहू कुँवरिया सोडू पूर्व जनपद सदस्य- हेमंत सिकारे, मुक्ता साहू, सम्हन साहू, कुंवरसिंह साहू, जगनू यादव, तौल साहू बिसनु साई, किसुन साई, रघु राजपूत, केजऊ साहू, बाबूराम साहू, मितके साहू ज्ञानेश्वर साहू पालकगण उपस्थित रहे।

सभी ने बच्चों को बहुत प्रोतसाहित किया। उनकी शिक्षा, रिती नीति को संस्कार पूर्ण होने के कारण आदर्शवादी बतलाया।

श्री योगेश तिवारी जी ने बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये धर्म और शिक्षा मे अनुशासन समंवय रखने की शिक्षा दी एवं उनका मार्गदर्शन किया।बच्चों मे विशेष तौर से बालिकाओं को आत्म रक्षा की ट्रेनिंग व प्रशिक्षण वर्ग की शुरुवात रिबन काटकर की, साथ ही साथ हनुमान चालीसा ‘का पाठ भी किया गया। तत्पश्चात् बच्चों मे प्रसाद स्वरूप बूंदी का वितरण किया गया। टेकेश्वरी तिवारी द्वारा भी प्रधानाचार्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंत मे आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों, पंचों एवं गांव के लोगो का अभिनंदन, आभार किया और बधाई सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं की ओर से वृत्तीसगढ़ ताईक्वांडो सूनीयन के सचिव श्री योगेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा के लिये जानकारी दी और प्रशिक्षण वर्ग की शुरुवात भी 26 जनवरी 2023 को श्री योगेश तिवारी किसान नेता के द्वारा उद्घाटन कार्य पूर्ण किया गया। जिसकी सभी गाँवी के लोगो ने प्रशंसा की सभी स्कूल के कार्यों मे प्रतिभागियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…