• February 28, 2023

नांदघाट में आकस्मिक मृत्यु पर कलेक्टर एल्मा ने तत्काल आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी, जन चौपाल लगाकर जनता की परेशानियां सुनी

नांदघाट में आकस्मिक मृत्यु पर कलेक्टर एल्मा ने तत्काल आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी, जन चौपाल लगाकर जनता की परेशानियां सुनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने सुनी आम नागरिकों की समस्या
मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 59 आवेदन मिले

बेमेतरा-जिला कार्यालय परिसर बेमेतरा के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने शहरी सहित दुर-दराज के गांवों से आये युवाओं, दिव्यांगों, किसानों की मांग एवं शिकायत से संबंधित समस्याएं सुनी। आज सोमवार को आयोजित जनचौपाल में मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 59 आवेदन मिले।

जनचौपाल में तहसील नांदघाट निवासी टिकेश कुमार साहू ने वाहन दुर्घटना में हुए आकस्मिक मृत्यु होने से आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में, तहसील बेमेतरा के ग्राम मुरकी निवासी नारायण प्रसाद खुटले ने मुद्रा लोन दिलाने के संबंध में, ग्राम पंचायत डगनिया सरपंच मोतिम राम साहू द्वारा गांव के मुक्तिधाम में प्रतिक्षालय निर्माण हेतु स्वीकृति के संबंध में आवेदन दिए। ग्राम पंचायत उमरावनगर निवासी रामबिलास ने दिव्यांग पेंशन व श्रवण यंत्र दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील थानखम्हरिया के ग्राम नवागांवकला निवासी कृष्णा मरार द्वारा बैटरी सायकल दिलाने के संबंध में आवेदन दिया गया। तहसील साजा के नगर पंचायत परपोड़ी निवासी जागेश्वर गोस्वामी ने परपोड़ी भटगांव जलाशय एवं चारभाठा जलाशय में डूबान भूमि की राशि (मुआवजा) का भुगतान के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम कांचरी के सरपंच एवं सचिव ने कांचरी में पानी टंकी निर्माण व शमशान घाट में शेड निर्माण व बोर खनन हेतु स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, शास.प्रा.शाला हरदास के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने हरदास स्कूल परिसर की भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी भूमि बताकर अवैध निर्माण किये जाने के संबंध में कार्यवाही किए जाने हेतु आवेदन दिया।

इसी तरह जनचौपाल में आबादी पट्टा देने हेतु, बिजली बिल में छूट प्रदान करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, शौचालय निर्माण की राशि प्रदाय करने, नामांतरण करने, सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन दिया। जनचौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर ने नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें निराकृत करने का आश्वासन दिया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…