• March 28, 2023

1 अप्रैल से किया जाएगा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 जनपद पंचायत के सीईओ होंगे नोडल अधिकारी

1 अप्रैल से किया जाएगा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 जनपद पंचायत के सीईओ होंगे नोडल अधिकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

1 अप्रैल से किया जाएगा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023
जनपद पंचायत के सीईओ होंगे नोडल अधिकारी

बेमेतरा। 1 अप्रैल 2023 से पूरे प्रदेश में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 किया जाना है। सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षो में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है।
छ.ग. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में विकासखंड स्तर पर समन्वय क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अपने विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में सभी जनपद पंचायत के सीईओ को “छ.ग. सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण – 2023” हेतु प्राप्त निर्देशों का परिपालन करते हुए अपने विकासखंड में निवासरत ग्रामीण परिवारों के सर्वेक्षण के संबंध में कार्य निवर्हन करने के निर्देश दिए हैं।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…