• February 28, 2023

सहसपुर में हुआ आचार्य सम्मेलन, 57 स्कूल के 500 शिक्षक जुटे, मनमोहक गीत,संगीत, नृत्य की प्रस्तुति हुई

सहसपुर में हुआ आचार्य सम्मेलन, 57 स्कूल के 500 शिक्षक जुटे, मनमोहक गीत,संगीत, नृत्य की प्रस्तुति हुई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरस्वती शिशु मंदिर सहसपुर द्वारा जिला स्तरीय आचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे आचार्य थिरकते नजर आए।आचार्य सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर सहसपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे शिक्षा प्रद विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम को विद्या भारती दुर्ग के विभाग समन्वयक दीपक सोनी ने संबोधित किया। केंद्रीय संगठन मंत्री काशी विद्वत परिषद वाराणसी आचार्य नीलेश शर्मा, ग्राम भर्ती अध्यक्ष पंचुलाल मारकंडे, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा खेमराज बांकरे, सरस्वती शिशु मंदिर सहसपुर डॉ कमलेश साहू, होरीलाल साहू, दिलेश्वर उमरे आदि मौजूद थे।

 

सम्मेलन में जिला के 57 विद्यालयों से 500 की संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान वंदना, देशभक्ति गीत, कलश शोभायात्रा, महापुरुषों पर झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, खो खो, रस्साखींच, दौड़, भजन, गीतापाठ आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के जिला समन्वयक शत्रुहन देवांगन पाटन के द्वारा आयोजन किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…