• January 28, 2023

परपोड़ा में गुहा जयंती समारोह, विधायक कुंवर निषाद हुए शामिल

परपोड़ा में गुहा जयंती समारोह, विधायक कुंवर निषाद हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महाराजा गुहा निषाद राज जंयती

 

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के असीम आशीवाद से आराध्यदेव केंवर सामाज के महाराजा श्री गुहा निषाद राज जयंती महोत्सव का आयोजन परपोड़ा में संपन्न हुआ। 28 जनवरी 2023 शनिवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की शुरुवात हुई । जिसमें राम लक्ष्मण जानकी माता ‘साथ निषादराज गुहां महाराजा की शोभायात्रा पूरे गाँव में भ्रमण करवाया गया। तत् पश्चात पंडित संदीप शर्मा महाराज द्वारा सत्यनारायण भगवान, की ग्रामवासियों को कथा सुनाई गई। 1 बजे से, आसपास के बेमेतरा के निषाद समाज के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। कुंवर सिंह निषाद, विधायक-गुंडरदेही, संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि छ. ग. निषाद समाज, श्री रामअवतार निषाद-पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री कमलेश निषाद, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र निषाद सचिव श्री मनोज निषाद, अध्यक्ष दिलीप निषाद जिला निषाद समाज बेमेतरा श्री रेवाराम निषाद, संगठन सचिव एवं ग्राम परपोड़ा के अध्यक्ष लाला राम निषाद, गंभीर, जयकरण भरत निषाद और साक्षीगण एवं तबलधोर परिक्षेत्र के अध्यक्ष- बुधारू निषाद उपाध्यक्ष- जगेश्वर निषाद कोषाध्यक्ष- देवचरण निषाद आदि की उपस्थिति में निषाद समाज ने परपोड़ा मे, ‘आदर्श विवाह करवाया जिसमें निषाद समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति आये और विवाह पूर्ण होने पर नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया जिसमें परपोड़ा गाँव के राजपूत समाज के लोगो, ने ब्राह्मण समाज के लोगो ने भी सहभागिता ही। गेंदराम (वर) व निकिता (वधू) पक्ष से सभी ने राम भगवान की आरती पूजा की एवं गीव भर से आये हुए सभी सामाजिक लोगो को भंडारा करवाया। जिसमें पुलिस प्रशासन देवकर थाना, क्षेत्र के अधिकारीयों का भी व्यवस्था की देखभाल मे विशेष योगदान रहा।

 

 

नोट – बेमेतरा से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें, योगेश तिवारी, परपोड़ा फोन नंबर 94255 64553, 6265 741 003


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…