• February 11, 2024

राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई, बटांकन, सीमांकन से जुड़े मामलों का निराकरण

राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई, बटांकन, सीमांकन से जुड़े मामलों का निराकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के द्वारा राज्य के प्रत्येक राजस्व निरीक्षक मंडलो , तहसीलों एवं जिला मुख्यालयों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।उक्त निर्देश के परिपालन विगत सप्ताह दिनाँक 03 /02/24 को अनुभाग बेरला अंतर्गत समस्त राजस्व मंडलों में राजस्व शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया था।इसी तारतम्य में आज दिनाँक 10/02/24 को तहसील बेरला के प्रांगण में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान नामांतरण के 4, बंटवारा के 1 ,सीमांकन के 1 ,किसान किताब के 5,आय प्रमाण पत्र के 23,निवास प्रमाण पत्र के 14,जाति प्रमाण पत्र के 5 आवेदन कुल 53 आवेदन प्राप्त हुये।प्राप्त हुये कुल आवेदनों में 51 आवेदनों का निराकरण तत्काल किया गया।शेष 2 आवेदनों के निराकरण हेतु प्रकियाधीन अन्तर्गत लिया गया।साथ ही शिविर के दौरान आये हुये 21 ग्रामीण कृषकों को निःशुल्क बी 1 एवं खसरा का वितरण किया गया।शिविर के दौरान राजस्व संबधित समस्यायों का निराकरण करते हुये शासन की मंशानुरूप हितग्राहियों को लाभ पहुँचाया गया। उक्त शिविर के दौरान तहसीलदार बेरला मनोज गुप्ता ,नायब तहसीलदार द्वय चंद्रकांत राही अखिलेश देशलहरे, राजस्व निरीक्षक क्रांति जांगड़े , अजित साहू , पोषण मानिकपुरी एवं समस्त पटवारी कोटवारगण एवं तहसील स्टाफ उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…