• April 11, 2026

नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष के रिक्त पद के निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायत के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य (बेरला) के 01 पद, सरपंच के 02 पद तथा पंच के 21 रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन कराए जाएंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं से दावा एवं आपत्तियां 20 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जाएंगी।

प्राप्त दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 रखी गई है। वहीं प्रारूप क-1 में प्राप्त दावों के निराकरण की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 तय की गई है | दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद पारित आदेश के विरुद्ध अपील आदेश पारित होने के पांच दिनों के भीतर की जा सकेगी। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 को किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमालता पद्माकर द्वारा आज जिले के…
अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा…
आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण में 04 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब जब्त

आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण में 04 आरोपी के कब्जे से 40…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। नन्यूज बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…