• April 11, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमालता पद्माकर द्वारा आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर संचालित विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चारभाटा, पंडरभट्ठा, ढोलिया एवं झाल में चल रहे मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य, डबरी निर्माण कार्य तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई।

ग्राम पंचायत ढोलिया में स्थापित फीकल स्लज मैनेजमेंट (फाइकल स्लज मैनेजमेंट ) प्लांट का भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव एवं महिला स्व-सहायता समूहों को स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लांट का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बिटकौली में राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को राजस्व संबंधी कार्यों का गंभीरता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पद्माकर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए और बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…