- October 16, 2026
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 6 हाइवा वाहन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज शाखा, जिला बेमेतरा द्वारा 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम कठिया-राका के आसपास के क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहनों के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रशमन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




