• October 16, 2026

पीवी एप में तकनीकी दिक्कतें, विरोध में धरने पर बैठे पटवारी

पीवी एप में तकनीकी दिक्कतें, विरोध में धरने पर बैठे पटवारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, जिला बेमेतरा, के जिला अध्यक्ष निर्जल कुमार डिंडोरे के नेतृत्व में बेमेतरा जिला के चारों ब्लॉक के पटवारी तहसील कार्यालय बेमेतरा के सामने बैठे धरने पर, जानकारी देते हुए उन्होंने बतलाया कि PV ऐप की व्यवहारिक समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पटवारी पर की जा रही दमनात्मक करवाई तथा लंबित मांगों के संबंध में दिनांक 13.10.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना उन्होंने जिला कलेक्टर बेमेतरा को दी, राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा PV ऐप के माध्यम से कराए जा रहे फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में आ रही विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं से पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से शासन एवं विभाग को अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद आज तक उक्त समस्याओं का कोई ठोस एवं व्यावहारिक समाधान नहीं किया गया जो की अत्यंत खेद जनक है ,वर्तमान में डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्री स्टेक पंजीयन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम, जनगणना प्रथम चरण, लघु सिंचाई संगणना, रेलवे सर्वे ,NH सर्वे, आय ,जाती, निवासी, स्वामित्व योजना सेवा संकल्पना शिविर ,प्रोटोकॉल इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है इसके बावजूद प्रतिकूल एवं व्यवहारिक PV ऐप बहिष्कार करने के कारण बलौदा बाजार और गौरेला, पेंड्रा, मारवाही ,जिले में पदाधिकारी एवं अन्य साथियों का ट्रांसफर ,कारण बताओं नोटिस, महासमुंद जिले में पटवारी को निलंबित किया गया है, जो की अत्यंत खेद जनक है, उनका कहना है ऐसा प्रतीत होता है कि पटवारी को इस एप्स के अलावा और कोई कार्य नहीं करना चाहिए था ,इस तरह के पूर्वाग्रह से ग्रस्त द्वेष पूर्ण आदेश का राजस्व पटवारी संघ घोर निंदा करता है और उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यवाही को तत्काल शून्य किया जाए, साथ ही उनके द्वारा वर्षों लंबित वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति के अधिकार पर तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए वेतन विसंगति एवं पदोन्नति को लंबित रखने के लिए दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने निवेदन किया गया है, उन्होंने जानकारी दी कि उपरोक्त समस्याओं का निराकरण न होने पर इस स्थिति में राजस्व पटवारी संघ के सभी सदस्य दिनांक 13 .10.2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे , जिसकी जानकारी में लिखित में उन्होंने लिखा कि बाध्यता की समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस विषय की जानकारी लेने के लिए हमने अन्य पटवारी से चर्चा की क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पाटन में भूपेश बघेल ने दौड़ाया बुलेट, इधर दुर्ग ग्रामीण के मचांदुर से रिसामा तक भी निकली बाईक रैली

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पाटन में भूपेश बघेल ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के उपस्थिति में पाटन…
दुर्ग नवनिर्माण समिति के भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, दो दिनों तक गरबा और डांडिया की धूम; पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आयोजन की सराहना

दुर्ग नवनिर्माण समिति के भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, दो दिनों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा हॉकी ग्राउंड, सिविल लाइन, दुर्ग में आयोजित दो…
बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय : अलताफ अहमद

बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय : अलताफ अहमद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष *अलताफ अहमद* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी…