• October 11, 2024

बेमेतरा हॉस्पिटल में डायलिसिस की 5 मशीन, फिलहाल 22 मरीज पंजीकृत, अब तक 1141 का हो चुका इलाज

बेमेतरा हॉस्पिटल में डायलिसिस की 5 मशीन, फिलहाल 22 मरीज पंजीकृत, अब तक 1141 का हो चुका इलाज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) की शुरुआत ज़िले में 15अगस्त 2023 को हुई थी। इस योजना का मकसद, डायलिसिस जैसे महंगी सेवा को हर जरुरतमंद मरीज तक पहुंचाना है। ज़िला अस्पताल में मुफ़्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को आसानी से डायलिसिस की सुविधा देकर उन्हें स्वस्थ किया जा रहा है। ज़िले के जिला अस्पताल में कुल 5 मशीन है। ज़िले में कुल 22 मरीज पंजीकृत हैं । अब तक 1041 डायलीसिस किया जा चुका है। यह सेवा निजी चिकित्सालय में बहुत महंगी है, जबकि ज़िला अस्पताल में निःशुल्क है। अतः जरुरतमंद किडनी रोज के मरीज यहाँ सुबह 9 बजे से 5 बजे तक डायलिसिस हेतु सेवा ले सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अपने काम को बड़ी मुस्तैदी के साथ कर रही है। नवरात्रि में भी अपनी सेवा 24 घंटे दे रही हैं। ऐसे डॉक्टर और उनकी टीम को लोगों से लगातार प्रशंसा मिल रही है।
मंदिरों में सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारीयो को और जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा को लोगों ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी, ऐसा कामों से जनमानस को बहुत लाभ होता है। साथ में पैदल चलने वाले दूर-दूर से आने वाले पद यात्रियों को भी मेडिकल की स्वास्थ्य सुविधा समय से मिल जाने पर भक्त जनों की और उनके परिवार के लोगों को बहुत ही राहत मिलती है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…