• March 4, 2023

रेवे में आहाता की जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

रेवे में आहाता की जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे में विधायक निधि से साहू समाज भवन में आहाता निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। निर्माण क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा पैरा, लकड़ी एवं अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। ग्राम पंचायत रेवे के सरपंच द्वारा अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाये जाने हेतु विधिवत तीन नोटिस दी गई, किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण हटाये जाने हेतु ग्राम पंचायत रेवे द्वारा 27 फरवरी 2023 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया। 02 मार्च 2023 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला, नायब तहसीलदार, संबंधित क्षेत्र का पटवारी एवं सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत रेवे एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष आवश्यक बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…