• October 15, 2024

रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना, सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना, सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल आज 14 अक्टूबर को रवाना हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  टेकचन्द्र अग्रवाल और उप संचालक,समाज कल्याण विकास बरखा कासू सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर चिकित्सक, सीईओ जनपद सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
*राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है । ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं जिन्हें वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
*श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। बता दें कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…