• July 1, 2023

आईजी छाबड़ा पहुंचे बेमेतरा, कम्यूनिटी पुलिसिंग बढ़ाने पर दिया जोर

आईजी छाबड़ा पहुंचे बेमेतरा, कम्यूनिटी पुलिसिंग बढ़ाने पर दिया जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) महोदय श्री डॉ. आनंद छाबडा (भा.पु.से.) द्वारा जिला पुलिस बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा का निरीक्षण स्टेटमेंट के अधार पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) महोदय द्वारा जिला बेमेतरा वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियो की बैठक ली गई। जिसमें जिले के नागरिकों के समस्याओं के निराकरण हेतु आकस्मिक योजना के तहत चलित थाना लगाने के निर्देश दिये। बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में पंजीबद्ध अपराधों खासकर महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पंजीबद्ध मामलों की गंभीरता व संवेदनशीलता के आधार पर निराकरण करने तथा अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा, नशीली दवा पर नियंत्रण करने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा थाना/चौकी में पंजीबद्ध चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध का जल्द से जल्द निकाल करने एवं अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशो का समय पर पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

तथा पेंशन प्रकरणों, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने व विभागीय जांच समयपर निराकरण करने करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा आम जनता से पुलिस का बेहतर संबंध बनाने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सायबर अपराधों व एटीएम फ्राड के संबंध में ग्रामो, स्कूल/कालेजो में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल एक्टीविटी में पुलिस विभाग का सक्रिय रहने व आम जनता में पुलिस विभाग का विश्वास बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तथा राजपत्रित अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राम भ्रमण कर गांव की समस्या सुनने व युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये। आने वाले विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजपत्रित अधि. व थाना प्रभारियों को संवेदनशील ग्रामों का भ्रमण कर आम जनता से भेंट मुलाकात करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  भावना गुप्ता (भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रिज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी व निज सहायक दुर्ग रेंज श्रीनिवास राव एवं पुलिस विभाग के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस…
सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण…