• February 15, 2023

कलेक्टर एल्मा की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर एल्मा की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर एल्मा की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सभी गोठानों में गोबर क्रय विक्रय एवं वर्मी खाद में तेजी लाएं-कलेक्टर
गोठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गौठान ग्राम के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व पंचायत सचिवों की संयुक्त बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा ली जावे। गोबर खरीदी कर उसका वर्मी कम्पोस्ट में रूपांतरण तथा विक्रय में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिये साथ ही पशुपालन विभाग को जिले में अधिक से अधिक पशुपालकों को गोधन न्याय योजना में पंजीकृत करने के निर्देश दिए और कहा कि गोठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करें। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ को स्व-सहायता समूह से समन्वय स्थापित कर और अधिक सक्रिय होकर कार्य कराने को कहा। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संयुक्त रूप से मिलकर कार्ययोजना तैयार कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिन गौठानों में गोबर खरीदी की साप्ताहिक प्रगति कम है उसमे वृद्धि कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर कृषकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक कृषि, पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक उद्यानिकी, जनपद पंचायत के सीईओ व नगरीय निकाय के सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्टर योगेश तिवारी, बेमेतरा 9425564553, 6265741003

 

 


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…