• July 24, 2023

रोजगार सहायक नियमितीकरण समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रोजगार सहायक नियमितीकरण समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

किसान नेता योगेश तिवारी ने धरना स्थल पहुंचकर रोजगार सहायकों की मांगों को दिया समर्थन

 

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ जनपद पंचायत बेरला नियमितीकरण समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर का 14 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है । रोजगार सहायक संघ लंबित मांगों को शासन के समक्ष कई बार अवगत करा चुका है । किसान नेता योगेश तिवारी अपने समर्थकों के साथ रोजगार सहायकों की मांगों को समर्थन देने धरना स्थल बेरला गौठान पहुंचे । इस दौरान किसान नेता ने कहा कि सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे पूरा करने में असफल रही है, इसलिए रोजगार सहायक समेत अन्य सरकारी कर्मियों को बार-बार हड़ताल पर जाना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक कार्यों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है । और आज रोज़गार सहायक कि हड़ताल के चलते सभी शासकीय कार्यों में बाधा पहुँच रहाँ है और हड़ताल के चलते आम जनता के अपने सरकारी कार्यों में कोई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहाँ है रोज़गार सहायकों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे निर्धारण करते हुए नियमितीकरण करने, नियमितीकरण होने तक रोजगार सहायकों का ग्राम पंचायती राज अधिनियम 1966 पंचायत कर्मी नियमावली लागू करना शामिल है । और आज प्रदर्शन में अध्यक्ष रविकांत नेताम, उपाध्यक्ष रामकुमार नेताम, सुनील टिकरिहा, योगेश्वर सिन्हा, गोलू सिन्हा, नोकराम सिन्हा, रवि मिशी, भाऊराम, कलीराम, टिकेश्वर निषाद, दुर्गेश कुमार, पुष्पा सिन्हा, पदमा साहू, काजल, रानी बंजारे, अर्चना, चंद्रप्रभा, त्रिवेणी, लीलावती, खेलन साहू, अंजू,अनुशूया, आरती ध्रुव, भोलाराम,देवकी, मंजू परगनिहा, प्रीति, इंद्रजीत, राजू निषाद, रेशम देवांगन, रोहित निर्मलकर, शतरूपा, अविनाश कुमार,गोविंद , लोकेश्वर प्रसाद, राधा, सत्यनारायण टंडन आदि उपस्थित रहे ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,रिपोर्टर ,बेमेतरा योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…