• August 22, 2023

खाद, बीज, कीटनाशक जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही, सिर्फ नोटिस जारी हो रहे

खाद, बीज, कीटनाशक जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही, सिर्फ नोटिस जारी हो रहे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्य स्तरीय निरीक्षण दल नए कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

 बेमेतरा। लो खरीफ वर्ष 2023 में जिले के कृषकों हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुए जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के द्वारा बेमेतरा जिले के आमीन ट्रेडर्स रांका विकास खंड बेरलाए मां महामाया ट्रेडर्स कठिया विकास खंड बेरला और विकास खंड बेमेतरा के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के अनुज्ञप्ति पत्र, समस्त दस्तावेज.स्कंध पंजी,बिल बुक, प्रतिष्ठान में विक्रय हेतु उपलब्ध कृषि आदान सामग्री आदि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं जैसे कृषकों को नियमानुसार बिल नहीं देनाए मूल्य सूची प्रदर्शित न करना एस्कंध पंजी का संधारण न करना आदि अनियमितताएं पाए जाने पर 5 विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध आदान सामग्रियों को जब्त कर संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समाधान कारक जवाब प्राप्त नहीं होने पर लायसेंस रद्द किया जायेगा ।


Related News

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का शुरुवात

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार…
पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के पोटियाकला…
दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले – बढ़ती कीमतों के बीच पिसता मध्यमवर्ग

दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब सुबह की…