• May 11, 2023

बेमेतरा के दिव्यांशु वर्मा एवं खेमलता गहारे  ने राज्य में बनाया टॉप टेन में स्थान

बेमेतरा के दिव्यांशु वर्मा एवं खेमलता गहारे  ने राज्य में बनाया टॉप टेन में स्थान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के दिव्यांशु वर्मा एवं खेमलता गहारे  ने राज्य में बनाया टॉप टेन में अपना स्थान

बेमेतरा।  हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीक्षा परिणाम 10 मई 2023 को घोषित किया गया। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में जिला बेमेतरा में 12861 विद्यार्थी में 12646 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड द्वारा बेमेतरा जिले के कुल 12646 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें से 8427 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए एवं 1039 पूरक घोषित किए गए। जिला बेमेतरा का परीक्षाफल 66.63 प्रतिशत रहा। जिसमें इंडियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा के छात्र दिव्यांशु वर्मा पिता राजेश वर्मा ने 97 प्रतिशत प्राप्त कर राज्य में 9वां एवं जिले में प्रथम स्थान तथा न्यू गुरुकुल अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवागढ़ की छात्रा खेमलता गहारे पिता नरेन्द्र गहारे ने 96.83 प्रतिशत प्राप्त कर राज्य में 10वां एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह हायर सेकण्डरी परीक्षा में जिला बेमेतरा में कुल 11373 परीक्षार्थी में कुल 11237 प्रविष्ट हुए जिसमें से बोर्ड द्वारा 11235 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया। 8994 परीक्षार्थी उत्तीर्ण एवं 915 पूरक घोषित किए गए। जिला बेमेतरा का परीक्षाफल 80.05 रहा। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने जिला प्रशासन की ओर से इन विद्यार्थियों को राज्य में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि जिन बच्चों को आशानुरुप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है वो निराश न होकर और सीख लेते हुए मेहनत करते रहें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…