• January 23, 2024

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे बेमेतरा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अलसी के डंठल से बने लिलेन कपड़े की जानकारी ली

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे बेमेतरा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अलसी के डंठल से बने लिलेन कपड़े की जानकारी ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीते शनिवार कोएक्स इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अपए बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन कपड़े में विशेष रूचि दिखायी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के. पी. वर्मा ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिलकुल भी उपयोगी नहीं थे अब इनसे “वेस्ट टू वेल्थ” अभियान के तहत कपड़ों का निर्माण किया जा रहा है।
यह स्टॉल रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालयए बेमेतरा के द्वारा लगाया गया था। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिल्कुल भी उपयोगी नहीं थे। अब इनसे वेस्ट टू वेल्थ अर्थात कचरे से धन अभियान के तहत कपड़ो का निर्माण किया जा रहा है। इस कपड़ो का निर्माण महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के टीम डॉ के. पी. वर्मा, डॉ.टी.डी. साहू एवं डॉ यू के ध्रुव के मार्गदर्शन तथा टेक्सटाइल इंजीनियर पिलेश्वर देवांगन के तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है।
महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ वर्मा ने बताया कि इस नवाचार से अलसी किसान को अतिरिक्त लाभ मिलेगाए इससे पहले किसान इस अलसी के अनुपयोगी डंठल के कचरा को निपटान हेतु जला देते थे। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होती थी। परंतु अब यह कचरा किसानों की आमदनी का जरिया बना है। इस कार्यक्रम में रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय,बेमेतरा के विद्यार्थी शामिल हुए।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…