- November 6, 2025
कंडरका थाना बेरला में जुआ एक्ट के तहत 14 जुआरियों से 1,09,060, 8 मोटर साइकिल, 2 कार जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर भिंभौरी हाई स्कुल के सामने मैदान आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 14 जुआड़ी से नगदी रकम 1,09,060/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त व 08 नग मोटर सायकल, 02 कार कीमती करीबन 14,00,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 15,09,060/- रूपये, को जप्त किया गया।
साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम को सूचना मिली कि भिंभौरी शासकीय हाई स्कुल के सामने मैदान आम जगह पर कुछ लोगो के द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा भिंभौरी शासकीय हाई स्कुल के सामने मैदान आम जगह पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 14 जुआड़ी पकड़े गए।
*जिसमें पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में* 01 प्रकरण दर्ज कर 14 जुआडियानो 1. धर्मेन्द्र साहू उम्र 40 वर्ष साकिन उरला थाना उरला जिला रायपुर, 2. कोमल ध्रुव उम्र 23 वर्ष साकिन गुढियारी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर, 3. पुनेश्वर वर्मा उम्र 43 वर्ष साकिन कुम्ही चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा, 4. डीगु पटेल उम्र 34 वर्ष साकिन भनपुरी रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर, 5. गुमान सिंह साहू उम्र 26 वर्ष साकिन बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 6. शिवचरण पटेल उम्र 37 वर्ष साकिन बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 7. श्यामलाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर, 8. महेन्द्र कुमार तिवारी उम्र 36 वर्ष साकिन धरसीवा थाना धरसीवा जिला रायपुर, 09. छत्रपाल यादव उम्र 42 वर्ष साकिन धरसीवा थाना धरसीवा जिला रायपुर, 10. छगेन्द्र उर्फ छगन वर्मा उम्र 44 वर्ष साकिन चरोदा थाना धरसीवा जिला रायपुर, 11. गजेन्द्र वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन बीरगांव कैलाश नगर थाना खमतराई जिला रायपुर, 12. एजाजुद्दीन उम्र 29 वर्ष साकिन देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर जिला रायपुर,13. मोहन धीवर उम्र 46 वर्ष साकिन भिभौरी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा, हाल पता दलदल सिवनी रायपुर थाना मोवा जिला रायपुर, 14. चंद्रकुमार उर्फ चंदू आडिल उम्र 29 वर्ष साकिन नेवनारा चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1,09,060/- रूपये, एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। साथ ही घटना स्थल के पास से 08 नग मोटर सायकल, 02 कार कीमती करीबन 14,00,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 15,09,060/- रूपये, को जप्त किया गया।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, दीनानाथ यादव, दिनेश् मंडावी, साइबर सेल आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संतोष धीवर, एसडीओपी कार्यालय से देवेन्द्र सिन्हा, तारकेश्वर साहू, थाना बेरला से आरक्षक भावेश पुरी गोस्वामी, टेकेन्द्र यादव, चौकी कंडरका से आरक्षक हेमंत साहू, महेश जांगडे, डामेश्वर वर्मा सहित पुलिस चौकी कंडरका एवं थाना बेरला स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,




