• November 7, 2025

स्काउट गाइड के बच्चों एवं शिक्षकों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू  से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें स्काउट गाइड का फ्लैग लगाया

स्काउट गाइड के बच्चों एवं शिक्षकों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू  से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें स्काउट गाइड का फ्लैग लगाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड संगठन से जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने एसएसपी श्री साहू को स्काउट गाइड का फ्लैग (स्टीकर) लगाया। इस अवसर पर एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू ने स्काउट गाइड संगठन को सहयोग राशि प्रदान की और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने स्काउट गाइड संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में सेवा भावना, अनुशासन, राष्ट्र प्रेम और समाज सेवा का संस्कार विकसित होता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर समाज सेवा हेतु नवयुवक-युवतियों को प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम, अनुशासन एवं समाज सेवा की जो भावना स्काउट-गाइड में देखने को मिलती है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर स्काउट गाइड मास्टर श्री सत्य नारायण साहू, श्री हिराऊ राम ध्रुव, श्री उद्धवराम साहू, स्काउट गाइड रोवर-रेंजर, स्काउट गाइड के विद्यार्थी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…