• November 9, 2025

शबरी माता का जन्म स्थान शिवरीनारायण मंदिर में भक्तों का रेला

शबरी माता का जन्म स्थान शिवरीनारायण मंदिर में भक्तों का रेला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शबरी माता का जन्म स्थान शिवरीनारायण मंदिर आज चारों ओर से घिर चुका है , चारों ओर निर्माण इतना तेजी से हुआ कि पुराने पेड़ों को भी अपनी जड़े फैलाने से रोका जा रहा है, शिवनाथ नदी के तट पर बसा शिवरीनारायण आज भी माता शबरी के झूठे बेरों के लिए याद किया जाता है, शबरी माता की पुरानी कुटिया की जगह पत्थरों से निर्मित छः मासी रात के समय बनाया गया उनका मंदिर बिना कलश के आज भी राम के होने की बात सुनाता है, वनवासी राम की महिमा शिवरीनारायण में बिना मां शबरी के प्रेम से खिलाए हुए बेर के बिना पूरी नहीं होती, जिस समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री बनवासी राम शिवरीनारायण शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे, नौका से उस पार नदी के गए तो दोनों ही ओर श्री राम के वन गमन की कथाएं प्रचलित है, शिवरीनारायण मंदिर में आज भी वृद्ध माताएं ऐसे रहती है जैसे अनादि काल से आज भी शबरी माता राम की प्रतिक्षा कर रही हो, आने जाने वाले श्रद्धालुओं को वह वृद्ध माताएं राम की कहानी , किस्से के साथ तिलक लगाती है, उनकी आंखों में वात्सल्य इतना गहरा होता है जो की सबरी माता की प्रेम को राम की प्रतीक्षा के लिए किया गया उनके तप का अहसास कराने के लिए काफी होता है, यदि राम के समर्पण को समझना है तो शिवरीनारायण जरूर जाएं और वहां मंदिर के आसपास बैठी हुई वृद्ध माता के दर्शन कर माता शबरी के होने का प्रमाण स्वयं अनुभव करें। यहां गौ सेवा के लिए अनेकों गायों को भी रखा गया है, आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई धर्मशालाएं भी बनी हुई है, यहां आपकी यात्रा शिवनाथ नदी के घाट पर बैठे बिना पूरी नहीं होती आज भी शिवनाथ नदी के इस घाट पर बैठकर लोग अनंत शांति का अनुभव करते हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…