• November 12, 2025

नवागढ़ की पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे ने कलेक्टर से निर्माण रोकने की मांग

नवागढ़ की पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे ने कलेक्टर से निर्माण रोकने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ अंजली सतीश मारकंडे ने कलेक्टर से निर्माण काम में रोक लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मूर्ति के सामने दुकान निर्माण जनपद पंचायत नवागढ़ द्वारा जिला बेमेतरा परिसर के अंदर मूर्ति की स्थापना गार्डन का सौंदर्यकरण 2 वर्ष पूर्व 2023 में हुआ था नवागढ़ से बेमेतरा मुख्य रोड में मूर्ति की स्थापना व गार्डन का निर्माण किया गया था ,वर्तमान में जनपद पंचायत नवागढ़ के द्वारा दुकान निर्माण किया जा रहा है, मूर्ति के सामने दुकान निर्माण से आने जाने वाले लोगों को मूर्ति दिखाई नहीं देगी मूर्ति लगाने का उद्देश्य भारत देश के महापुरुषों के द्वारा की गई उपलब्धि व योगदान को याद रखना है, इस उद्देश्य से मूर्ति की स्थापना की गई थी ऐसे में इस कार्य से उन महापुरुषों का अपमान होता है, पंचायत नवागढ़ के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की मूर्ति के सामने मुख्य मार्ग की दिशा में दुकान बनाकर मूर्ति को पीछे करना सही नहीं है उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने निर्माण कार्य करवाया है, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए , इस निर्माण पर शीघ्र ही रोक लगाने के लिए शासन प्रशासन से निवेदन किया ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो अगर ऐसी में कोई घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…