• January 30, 2024

बेरला में पांच कुंडीय रूद्र महायज्ञ, भाजपा नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

बेरला में पांच कुंडीय रूद्र महायज्ञ, भाजपा नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेरला में पांच कुंडीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कथा में राजा, मंत्री, गुरु, वैद्य के गुणों की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से इनको असत्य भाषण नही करना चाहिए। आयोजन में भाजपा नेता और सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
मंगलवार को हुई कथा में गुरुदेव ने यम द्वारा दिए जाने वाले दंड के विषय में और स्वर्ग की प्राप्ति के विषय में कथा सुना। उन्होंने सभी को कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सभी की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह महा रूद्र यज्ञ और भागवत ज्ञान सप्ताह चल रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं कथा श्रवण करने के उपरांत प्रसाद पा आशीर्वाद ले अपने को धन्य कर रहे हैं। कथा का आयोजन 4 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, रायपुर से लेकर आसपास के अन्य जिलों के भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…