- November 14, 2025
सड़क सुरक्षा की अनदेखी, पेंचवर्क के नाम पर खानापूर्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्य जो की PWD द्वारा अस्थाई रूप से करवाए गए थे जहां स्पीड ब्रेकर लगे हुए निशान पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए, रोड के पैच वर्क के काम भी बिना लेबलिंग के किया गया है, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार बातें हो रही है और योजना जमीनी हकीकत पर उतर नहीं पा रही, बेमेतरा बीजाभाट मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, महीने में लगातार 6,7 हादसे हो रहे है, विभाग ने लोगों की मांग पर सड़क के किनारे सावधान के साइन बोर्ड लगा दिए हैं परंतु वहां की गति नियंत्रित करने के लिए कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया है, बेमेतरा के चारों ब्लॉकों में जहां पर भी रोड की मरम्मत का कार्य हुआ है उसमें निरीक्षण की आवश्यकता जरूर दिखाई देती है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,




