- November 22, 2025
मतदाता सूची को लेकर मतदाता हो रहे परेशान, बीएलओ नहीं दे रहे सही जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

SIR में देखने को मिल रही है, भारी अनियमित वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी नाम कटा हुआ पाया जा रहा है,बहुत से लोगों का फॉर्म अभी तक भी नहीं मिला है जबकि अंतिम तिथि चार दिसंबर की दी गई है ,जिसमें की सभी लोगों का नाम ऐड करना है, ऑनलाइन यह प्रक्रिया चल भी रही है, बीएलओ और पटवारी से ली गई जानकारी उनका कहना है इस तरह की घटना हमारे सामने पहली बार आई है ,कुछ लोगों से चर्चा करने पर यह पता चला कि 2003 के पहले उनके माता-पिता कहीं और रह रहे थे और अभी वर्तमान में वह अपने गांव वापस आए हैं, जिस वजह से भी पूर्व परिसीमन के कारण उनका नाम भी भाग संख्या में अलग-अलग दिखाया जा रहा है, इसी तरह की घटना लोगों को परेशानी में डाल रही है, जिसकी वजह से लोग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता BLO और पटवारी नोडल अधिकारी के पीछे घूमने को मजबूर है, ना ही बीएलओ और नोडल अधिकारी के पास पुरानी वोटर लिस्ट है,जिसमें उन लोगों ने वोट दिया था, ना ही वर्तमान में ग्राम वासियों को वे पहचानते है, कोई नियम में संशोधन होता है तो निर्वाचन आयोग का कार्य है, कि वह इसके लिए समुचित प्रशिक्षित अधिकारियों को लगाए जो गांव के सरपंच को बैठा कर उसके साथ व्यक्ति का वेरिफिकेशन करवाये, जिसकी व्यवस्था देखना सचिव, सरपंच, पंच, जनपद सदस्यों के अलावा शासन प्रशासन की भी है।
2003 की सर्वे सूची के लिस्ट में जिन लोगों का नाम कट चुका है या उनका राशन कार्ड नहीं बना था ऐसे लोगों का डाटा मिलना मुश्किल हो रहा है और लोगों को हो रही है बहुत परेशानियां इतनी सारी सरकारी योजनाएं बनती है परंतु उनके क्रियान्वयन के लिए पुराने और नए नियमों को व्यवस्थित करने में किसी प्रकार का कोई तारतम में दिखाई नहीं दे रहा है, सरकारी अधिकारी केवल खाना पूर्ति करने में लगे हुए हैं , आम जनता हो रही है बेहाल परेशान, जिस तरीके से अपार आईडी, आधार कार्ड ,वोटर आईडी को बनाने का काम तेजी से हुआ, इस तरह से SIR में तेजी नजर नहीं आ रही।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,



