• February 1, 2024

सीएमएचओ टंडन सेवानिवृत्त हुए, कलेक्टर शर्मा ने उनके कार्यों की प्रशंसा की

सीएमएचओ टंडन सेवानिवृत्त हुए, कलेक्टर शर्मा ने उनके कार्यों की प्रशंसा की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी.एल.टंडन के आज सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने टंडन को शाल और श्रीफल भेंटकर उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कलेक्टर शर्मा ने श्री टंडन की सज्जनता, आमजनों से सहयोग की भावना एवं उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सहज, सरल, व्यक्तित्व के धनी, निर्विवाद, सफल एवं कुशल अधिकारी बहुत कम मिलते है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी तब सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे ।
कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि श्री टंडन की 37 साल की सेवा की । यह अपने आप में क़ाबिले तारीफ़ है । उन्होंने श्री टंडन के सभी सरकारी क्लेम बिना किसी समस्या के निपटाने कहा। उन्होंने इन्हें जीवन की द्वितीय पारी के लिए शुभकामना दी। विदाई समारोह ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद आयोजित हुआ।जिसमें सिविल सर्जन डॉ एस. आर. चुरेंद् , ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता,सभी बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, मेडिकल ऑफिसर, उपस्थित थे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…