• November 28, 2025

अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का किया शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने लोकार्पण

अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का किया शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। यह नया परिसर रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। मंत्री श्री यादव ने फीता काटकर इस खेल सुविधा को जनता को समर्पित किया।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खेल क्षेत्र में जिले के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी। मंत्री श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सुविधा का लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचेगा और अब खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास सहित बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

लोकार्पण के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने स्वयं नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला। दोनों ने शॉट लगाकर कोर्ट की उन्नत तकनीकी सुविधाओं का अनुभव लिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सभापति श्री श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती शशि द्वारिका साहू, श्री महेंद्र लोढ़ा, पार्षद श्री संजय अग्रवाल, श्री मनोज सोनी, श्री कुलेश्वर साहू, तथा बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य सहित बड़ी संख्या में खिलाडी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशीला रखी

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम धनोरा* एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेमेतरा पहुंचे। बेमेतरा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और…