• December 2, 2025

बेमेतरा जिले में कार्यरत निरीक्षक प्रमोद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई

बेमेतरा जिले में कार्यरत निरीक्षक प्रमोद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा। रामकृष्ण  साहू (भा.पु.से.) ने निरीक्षक प्रमोद शर्मा के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने पुलिस विभाग में लगभग 39 वर्ष, 07 माह, 19 दिन अपनी सेवाएं दी। इस दौरान जिला जगदलपुर, दंतेवाडा, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी, चंदनू, परपोडी, रक्षित केन्द्र में अपनी सेवा प्रदान की।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने* श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान निरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि निरीक्षक प्रमोद शर्मा सन 1986 में आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर में भर्ती हुए थे।

*डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा ने कहा कि* निरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।

*निरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा ने* अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*इस अवसर पर* निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह, खोम लाल साहू, राकेश मरावी एवं सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी शर्मा, उनके पुत्र आशीष शर्मा, अंकित शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बोरसी में बिना सूचना की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस मैदान में , धीरज ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

बोरसी में बिना सूचना की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस मैदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 50 में कथित रूप से बिना…
सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष, विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार : विधायक ललित चंद्राकर

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष, विकसित भारत का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के…
तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…