• December 5, 2025

कच्चे से पक्के घर तक का सफर… मोंगरा बाई की बदलती जिंदगी, देखिए पूरी खबर

कच्चे से पक्के घर तक का सफर… मोंगरा बाई की बदलती जिंदगी, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर एवं आश्रयहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने वाली एक प्रमुख जनकल्याणकारी योजना है। इसी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरा की हितग्राही मोंगरा बाई को वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला। यह उनके जीवन में किसी नए सूर्योदय से कम नहीं है। हितग्राही मोंगरा बाई, ग्राम पंचायत रमपुरा, जनपद पंचायत नवागढ़, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित ऐसी हितग्राही हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने स्थायी बदलाव लाते हुए कच्चे से पक्के घर तक का सपना साकार किया है। उनका परिवार खेती-किसानी और दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी जीविका चलाता था। आय सीमित होने की वजह से अपने सपनों का एक पक्का घर बनाना उनके लिए हमेशा दूर की बात लगती थी। वे अपने पुराने पश्तैनी कच्चे मकान में रहती थीं, जिसमें केवल दो कमरे थे। बरसात के दिनों में मकान की हालत बदतर हो जाती थी दीवारों में सीलन भर जाती, कच्ची छत से लगातार पानी टपकता, मिट्टी की दीवारों में चूहों के बिल बन जाते, और परिवार को सुरक्षित रहना कठिन हो जाता था। ऐसी परिस्थितियों में परिवार का हर दिन संघर्ष से भरा होता था।

*आशा की किरण – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)*
ग्राम सभा में चयन के बाद उनका नाम PMAY-G सूची में दर्ज हुआ। जनपद पंचायत नवागढ़ द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उन्हें बताया गया कि योजना के अंतर्गत राशि कैसे और किस चरण में मिलेगी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता कैसी होनी चाहिए, और किस प्रकार नियमों का पालन करते हुए एक मजबूत और टिकाऊ आवास बनाया जा सकता है। इस जानकारी ने उनके मन में विश्वास जगाया। उन्होंने उत्साह एवं लगन से अपने घर के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। शासन द्वारा समय-समय पर मिलने वाली किस्तों और तकनीकी मार्गदर्शन ने निर्माण को और भी सुगम बनाया।

*अब सपना नहीं—हकीकत है मेरा अपना पक्का घर*
सरकार से प्राप्त सहयोग के परिणामस्वरूप मोंगरा बाई का पक्का मकान तैयार हुआ। आज उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत,, स्वच्छ, पक्के घर में सुखपूर्वक निवास कर रहा है। अब बारिश, ठंड या गर्मी किसी का डर नहीं। बच्चों के लिए पढ़ाई का सुरक्षित स्थान मिला, परिवार के लिए गरिमा और आत्मसम्मान बढ़ा, और जीवन में स्थिरता का नया अध्याय शुरू हुआ है।
मोंगरा बाई ने प्रधानमंत्री जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे जीवन में उजाला भर दिया है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम आर्थिक रूप से कमजोर थे, पर इस योजना ने हमें सम्मानपूर्वक जीने का अवसर दिया है। मैं प्रधानमंत्री जी और जिला प्रशासन के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त करती हूं।
हितग्राही मोंगरा बाई ने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं संवेदनशील नेतृत्व में ग्रामीण गरीब परिवारों के प्रति जो सरोकार और प्रतिबद्धता दिखाई गई है, उसके कारण ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सका। मोंगरा बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा गरीब, भूमिहीन और कमजोर वर्ग के हितों के लिए बनाई गई नीतियों ने उनके जैसे अनेक परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। अपने पक्के घर में सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन जी पाने का अवसर मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। मोंगरा बाई की कहानी PMAY-G की सफलता का जीवंत उदाहरण है। यह केवल एक घर का निर्माण नहीं, बल्कि एक परिवार के भविष्य, सुरक्षा और सम्मान का निर्माण है। यह कहानी दर्शाती है कि सही नीति, उचित क्रियान्वयन और जनसहभागिता कैसे ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक व स्थायी बदलाव ला सकती है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…