• December 5, 2025

प्रधान पाठक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया तत्काल निलंबन

प्रधान पाठक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया तत्काल निलंबन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बहुनवागांव में पदस्थ प्रधान पाठक विमल कुमार भाथरे के विरुद्ध कर्तव्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

संकुल समन्वयक, संकुल केन्द्र बावामोहतरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि 05 दिसंबर 2025 को श्री भाथरे शराब का सेवन कर नशे की हालत में शाला में उपस्थित हुए थे। ग्रामवासियों, शाला के शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा दिए गए बयान में भी यह पुष्टि हुई कि प्रधान पाठक द्वारा अक्सर नशे की अवस्था में शाला आने एवं समय से पूर्व शाला से चले जाने जैसी गंभीर अनियमितताएँ की जा रही थीं।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि शराब सेवन कर शाला परिसर में उपस्थित रहने का एक वीडियो व्हाट्सएप में वायरल हुआ है, जो अत्यंत अनुचित एवं शिक्षक की मर्यादा के विरुद्ध है। साथ ही, शाला आने–जाने का कोई नियत समय पालन न करने की शिकायतें भी मिलीं।

प्राप्त तथ्यों एवं जांच प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा श्री विमल कुमार भाथरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा, बच्चों के भविष्य और विद्यालयीन अनुशासन से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…