• December 6, 2025

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए बढ़ा एक और कदम, बेमेतरा में विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून की दी गई जानकारी

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए बढ़ा एक और कदम, बेमेतरा में विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून की दी गई जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सहायतालीन 1098, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बेमेतरा शहर में जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, माननीय सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, बेमेतरा पहुँचकर छात्रों को बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने उपस्थित छात्र–छात्राओं को बाल विवाह के उन्मूलन हेतु शपथ भी दिलाई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों, तथा कानूनी संरक्षण के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को 1098 बाल सहायतालीन, प्रायोजन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, तथा अन्य बाल संरक्षण सेवाओं की जानकारी भी दी गई | कार्यक्रम में प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग मिला। कार्यक्रम में श्री आभास शर्मा (परामर्शदाता), सुश्री इंद्राणी सिंह (पर्यवेक्षक), श्री आशीष जायसवाल (पर्यवेक्षक) तथा श्री धरमु बारले एवं श्री संजीव शर्मा (अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) उपस्थित थे ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…