• December 6, 2025

लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय टीम ने छात्राओं को गुड टच–बैड टच, माहवारी प्रबंधन, लिंग आधारित हिंसा, महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम, पास्को अधिनियम, एवं साइबर अपराध (हेल्पलाइन 1930) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल सहायता नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181, तथा विभागीय योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
विद्यालय परिसर में 181 महिला हेल्पलाइन एवं विभागीय योजनाओं के स्टीकर चस्पा किए गए तथा छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को बाल विवाह मुक्त बेमेतरा के संकल्प हेतु शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में राखी यादव (केंद्र प्रशासक), सेवन्तिका एवं तमन्ना (लिंग विशेषज्ञ), आनंद धृतलहरे (सामाजिक कार्यकर्ता), इंद्राणी (बाल सहायता पर्यवेक्षक), तथा विद्यालय की वार्डन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। यह जागरूकता अभियान बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा, अधिकारों एवं संवेदनशील मुद्दों के प्रति समझ बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…