• December 11, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली केंवतरा के चेतन साहू की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली केंवतरा के चेतन साहू की जिंदगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंवतरा में रहने वाले 38 वर्षीय चेतन साहू की जिंदगी उस दिन बदल गई, जब उनके सपनों का पक्का घर तैयार होकर उन्हें सौंपा गया। वर्ष 2024-25 में सामाजिक प्रवर्ग—अन्य पिछड़ा वर्ग से स्वीकृत उनका प्रधानमंत्री आवास 23 जनवरी 2025 को पूर्ण हुआ।

चेतन साहू एक गरीब, मजदूर तथा एकल दिव्यांग हितग्राही हैं। पहले वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकना, पानी का भर जाना, सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का घर में प्रवेश—यह सब उनके परिवार की रातों की नींद हराम कर देता था। कई बार पूरी रात जागकर बितानी पड़ती थी और वे अपने मन में एक ही आशा लिए बैठे रहते—“काश! मेरे पास भी पक्का घर होता।”

“भविष्य उन्हीं का होता है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास रखते हैं।”
चेतन साहू ने भी अपने इस सपने को नहीं छोड़ा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में नाम आने और ग्रामसभा में पात्र घोषित होने के बाद उनका सपना हकीकत में बदलने लगा। प्रशासन, जनपद पंचायत साजा के अधिकारियों, ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र और सहायक विकास विस्तार अधिकारी के सहयोग से उनके आवास का निर्माण तेजी से पूरा कराया गया।

आज चेतन साहू अपने सपनों के पक्के मकान में सम्मानपूर्वक और सुरक्षित जीवन बिता रहे हैं। अब न बारिश का डर है, न टपकती छत, न ही रातभर जागने की मजबूरी। उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती है।

चेतन साहू शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वहीं पंचायत भी एक गरीब व दिव्यांग हितग्राही का सपना पूरा कर गर्व महसूस कर रही है।

यह कहानी न सिर्फ चेतन साहू की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह प्रमाण है कि सरकार की योजनाएँ जरूरतमंदों तक पहुँचकर वास्तव में उनके जीवन में उजाला ला रही हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…