• February 4, 2024

सेजेस बेरला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश चंदेल

सेजेस बेरला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश चंदेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में दिनांक 03.02.2024 को वार्षिकोत्सव “ऊर्जा” 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, वर्तमान विधायक दीपेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अरविंद मिश्रा एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा जगदीश धृतलहरे उपस्थित हुए जिन्होंने पूजा अर्चना और वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज को अपनी संस्कृति परम्परा, आध्यात्मिकता तथा आधुनिकता सभी को समाहित करते हुए बहुत सुन्दर नृत्य, गीत एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों ने कार्यक्रम की बहुत ही सराहना की तथा बच्चों को आशीर्वाद देते हुए खूब उत्साहवर्धन किया। नगर के विभिन्न पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पालकगण , जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकारगणों ने भी इस कार्यक्रम का आनंद लिया जिसमे संध्या परगनिहा, मानक चतुर्वेदी, राजेश दुबे, योगन चौहान, शांतिलाल,  संतोष चौहान, लक्ष्मीलता वर्मा, कविता जैन, सुनील जैन,  चित्ररेखा साहू, गोपाल हिरवानी, जितेंद्र जैन,  सनत कुमार चौहान, योगेश तिवारी, रिजवान खान , विनय ताम्रकार, संजू जैन, विजय चौबे जी उपस्थित रहे। संस्था की प्राचार्य  अर्चना साव, वरिष्ठ व्याख्याता विजेश अग्रवाल, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल  तारकेश्वर साहू के मार्गदर्शन तथा समस्त शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदया ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास व निर्माण कार्य हेतु विधायक महोदयजी को मांग पत्र भी सौंपा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…