• December 13, 2025

विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम पंचायत ठेलका मे किया 312.90 लाख का शुभारम्भ एवं भूमिपूजन

विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम पंचायत ठेलका मे किया 312.90 लाख का शुभारम्भ एवं भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

साजा :- ग्राम पंचायत ठेलका में आज छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों — उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन निर्माण (लागत राशि 282.90 लाख रु.) एवं महतारी सदन भवन (भूमि पूजन, लागत राशि 30 लाख रु.) — का शुभारंभ एवं भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक साजा, मा. श्री ईश्वर साहू जी थे। उनके साथ अध्यक्षता कर रहे थे मा. श्री जितेन्द्र साहू जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा कार्यक्रम मे उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्रीमती देवी परमेश्वर वर्मा जी, श्री राजेश ठाकुर जी, मा. श्री ओमप्रकाश जोशी जी, श्री बुलाक साहू जी, श्री केशव पटेल जी तथा अन्य अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्यामा बाई रामावतार वर्मा, श्री जितेन्द्र ठाकुर जी, श्री पूरन साहू जी, श्री नेतराम साहू जी, श्री गोविंद साहू जी, श्री संतोष साहू जी
सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने दोनों विकास कार्यों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। कार्यक्रम में नवा चिन्हारी दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

 

“कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा की प्रिय ग्रामीणजनों, आज ठेलका ग्राम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। विकास के दो महत्वपूर्ण कार्य — उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन तथा महतारी सदन — का शुभारंभ और भूमि पूजन आपके सामने सम्पन्न हो रहा है। यह केवल भवन निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण है। हमारा संकल्प है कि साजा क्षेत्र का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे, आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़े और बड़े सपनों को साकार करे। उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का यह नया भवन ठेलका ही नहीं, आसपास के सभी ग्रामों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। इसी प्रकार महतारी सदन महिलाओं की शक्ति, सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक बनेगा। यह स्थान महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता, बैठक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और भागीदारी बढ़ेगी। आप सभी से मेरा वादा है — विकास की इस गति को हम रुकने नहीं देंगे। साजा क्षेत्र की हर सड़क, हर स्कूल, हर गांव, हर परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। आप सबका सहयोग और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे, यही कामना है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सरपंच श्रीमति माधुरी मुकेश साहू, उपसरपंच आंचल, श्री जगदीश साहू सहित ग्राम पंचायत ठेलका के पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…