• December 17, 2025

घने कोहरे में वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक, परिवहन विभाग की अपील, सतर्कता ही सुरक्षा

घने कोहरे में वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक, परिवहन विभाग की अपील, सतर्कता ही सुरक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । उत्तर भारत में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई है। यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे एवं दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण अनेक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे वाहनों में सवार लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर घने कोहरे में लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
इन सड़क हादसों को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग ने राज्य के समस्त यात्री बस संचालकों एवं वाणिज्यिक वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घने कोहरे में वाहन चलाना मानो आँखों पर पट्टी बाँधकर गाड़ी चलाने जैसा है। कोहरे में वाहन चलाते समय गति कम रखें, हेडलाइट्स अवश्य चालू रखें तथा उन्हें लो-बीम मोड पर ही रखें, क्योंकि हाई-बीम लाइट कोहरे में दृश्यता बढ़ाने के बजाय और कम कर देती है। यदि वाहन में फॉग लैंप लगे हों तो उनका उपयोग अवश्य करें। कोहरे में केवल स्वयं देख पाना ही नहीं, बल्कि दूसरों को दिखाई देना भी उतना ही आवश्यक है।
बेमेतरा परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान हमेशा सतर्क रहें और निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें— कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएँ, हेडलाइट्स लो-बीम पर रखें, फॉग लैंप एवं पार्किंग लाइट का उपयोग करें, डिफॉगर और विंडस्क्रीन वाइपर का सही उपयोग करें, वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा लेन अनुशासन का पालन करते हुए ओवरटेकिंग से बचें। यदि कोहरा अत्यधिक हो और वाहन चलाना असंभव प्रतीत हो, तो वाहन को पूरी तरह सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दें और इंडिकेटर लाइट चालू रखें। परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…