• December 17, 2025

सीएमएचओ ने एचआईवी, सिफलिश पर जन जागरूकता लाने प्रचार शिक्षा प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

सीएमएचओ ने एचआईवी, सिफलिश पर जन जागरूकता लाने प्रचार शिक्षा प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सीएमएचओ ने एच आई वी/एड्स , सिफलिश पर जन जागरूकता लाने प्रचार शिक्षा प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तहत अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच आई वी/एड्स, सिफलिश कार्यक्रम को लेकर इनसेंटिफाइड आई ई सी कैंपेन (सघन एच आई वी/एड्स का प्रचार शिक्षा प्रसार) दिनांक 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है,जिसके तहत 17 दिसम्बर को सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर डी एच ओ डॉ बी एल राज,नोडल डॉ चंद्रप्रकाश एवं बीएमओ डॉ शरद कोहlड़े द्वारा एच आई वी/एड्स पर आम जन को जानकारी देने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जागरूकता रथ बेमेतरा जिला के सभी विकासखण्ड में आई ई सी, माइकिंग द्वारा लोगो को एच आई वी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी साझा करने मुख्य चौक चौराहे बाजार में भ्रमण कर लोगों को जानकारी देते हुए एच आई वी/एड्स के प्रसार को नियंत्रण करने में सहायता करेगा। इस इंटेंसिफाईड आई ई सी कैंपेन तहत बेमेतरा जिला के सभी विकासखण्ड में कलदल के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा जिसमें एच आई वी/एड्स, सिफलिश पर परामर्श जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने आम लोगों से कहा कि इस सम्पूर्ण जागरुकता अभियान में सक्रिय रूप से जानकारी प्राप्त कर,भाग ले कर बेमेतरा जिला में एच आई वी/एड्स के प्रसार को नियंत्रण करने में मदद करते हुए स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले।
उक्त जागरूकता रथ रवाना कर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, डी एच ओ डॉ बी एल राज, डी पी एम सुश्री लता बंजारे,बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहlड़े, जिला मिडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार तिवारी,आईसीटीसी परामर्शदाता पुराणिक नायक के साथ सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा से सभी अधिकारी कर्मचारी आम जन उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…